Posts

Showing posts from June, 2025

Cervical Pain

Image
* सर्वाइकल दर्द* सर्वाइकल दर्द एक आम समस्या है जो कई लोगों को प्रभावित करती है। कुछ घरेलू उपचार हैं जो सर्वाइकल दर्द से राहत प्रदान कर सकते हैं सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियोहैं उबाल कर प्रभावित स्थान की मालिश करने राहत मिलती है। सिकाई  एक बेहतरीन उपाय है जो सर्वाइकल दर्द को दूर करने में मदद करती है गर्म या ठंडे पानी की सिकाई कर सकते है सर्वाइकल के दर्द से बचने के कुछ अन्य उपाय  ज्यादा देर तक गलत पोजीशन में बैठने से सर्वाइकल दर्द हो सकता है  देर तक झुककर मोबाइल देखने से सर्वाइकल दर्द हो सकता है।  फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से सर्वाइकल दर्द हो सकता है। स्वस्थ आहार लेना और नियमित व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। यदि आप इन सुझावों को अपनाते हैं, तो आपको सर्वाइकल दर्द से छुटकारा मिल सकती है। ☯️

Cholera

Image
* हैजा* अगर किसी को भी हैजा कि शिकायत हो तो ये घरेलू उपचार अपनाएं  25 ग्राम आम के नर्म - नर्म पत्ते पीसकर, एक गिलास पानी में  उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं,  तो छानकर गर्म गर्म सेवन कराएं।  गर्म पानी में , नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन कराएं। जब तक उल्टी होती रहे पिलाते रहे। पेट स्वच्छ हो जाएगा।  हैजे के दिनों में, नींबू का अचार का सेवन करने से, हैजे का रोग - संक्रमण घटता है  रोजाना नींबू का सेवन से, हैजे से बचाव होता है व पित्त का खात्मा होता है।  नींबू , प्याज का रस, चीनी और पानी मिलाकर पीने से हैजे में लाभ होता है।  नींबू को गर्म करके, चीनी मिलाकर चूसने से, जी मिचलाना व हैजा दूर होता है। नींबू रस एक भाग, हरा पोदीना और प्याज का रस आधा आधा भाग मिलाकर, सेवन करें।       हैजे के कीटाणु खट्टे  पदार्थों के सेवन से नष्ट होते है। चौथाई कप करेले का रस, इतनी मात्रा में पानी और नमक मिलाकर, पीते रहने से हैजे में लाभ होता है।  अधिक उल्टी व दस्त होने व बाँयटे आने पर, अंगों में स्थिलता होने पर, राई का लेप पेट पर  करने...

Back Pain

Image
*कमर दर्द* ,   कमर दर्द  आजकल सभी को हो रहा है   इसके कई कारण हो सकते हैं।  जैसे जो लड़कियां ज़्यादा हील्स पहनती हैं उन्हें भी कमर दर्द से गुज़रना पड़ता है।  सारा दिन ऑफ़िस में बैठे रहना या ग़लत तरीके से सो जाना भी इसके कारण हैं।  अगर आपको ज़्यादातर कमर के बीच या निचले हिस्से में दर्द शिकायत रहती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।  ऑफ़िस में कुर्सी पर बैठते समय अपनी पीठ को बिलकुल सीधा रखें। गर्दन को सीधा रखने के लिए कुर्सी में पीछे की ओर मोटा तौलिया मोड़ कर लगाएं। कैल्शियम की कम मात्रा से भी हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं, इसलिए कैल्शियम युक्त चीज़ों का सेवन करें। कमर दर्द के लिए एक्सरसाइज़ भी करना चाहिए। इसके लिए  सुबह की सैर  तैरना  सायकिल चलाना  अच्छे व्यायाम हो सकते हैं  दर्द की जगह पर गर्म और ठंडी सिकाई करें। गर्म सिकाई से मसल्स में आराम मिलता है और ठंडी सिकाई करने से सूजन कम होती है।  कमर दर्द का एक कारण ग़लत तरीके से सोना भी होता है।इसलिए जब सोएं तो आपका शरीर सही पोजिशन मे...

BeetRoot

Image
* चुकंदर*          चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत से लोग कम पसंद करते है | इसके रस को पिने से शरीर में रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढती है और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होता है       चुकंदर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है  चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौह की विटामिन और खनिज होता है | जो शरीर में खून बढ़ता है व खून साफ करता है   इसमें पाए जाने वाले एंटीओक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है  रक्त की धमनियों में जमी हुई चर्बी को भी इसमें मौजूद बेटेन नामक तत्व जमने से रोकता है |  चुकंदर एक कन्दमूल है और प्रोटीन भी मिलती है | यह जठर और आंतो को साफ़ रखने में मदद करता है |  चुकंदर का सेवन करने से शरीर लाल बनता है और शरीर में एक विशेष प्रकार की शक्ति एव चेतना उत्पन्न होता है |  इसके अतिरिक्त चुकंदर दूध पिलाने वाली स्त्रियों के स्तनों में दूध को बढाता है   यह जोड़ों के दर्द को दूर करता है | यह यकृत को शक्ति देता है और दिमाग को तरोताजा रखने में मदद करता है |  चुकंदर मैं ...

Hibiscus

Image
* गुड़हल*  गुड़हल की जड़ से लेकर पुष्प तक हर चीज किसी न किसी बीमारी का इलाज है, खास तौर पर स्किन तथा बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए  गुडहल के 20 फूल की सूखी पत्तियों का पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना एक गिलास दूध के साथ पीने से याददाश्त बढ़ती है। खून की कमी भी दूर होती है चेहरे से मुंहासे व धब्बे दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके फूल की पत्तियों को पानी में पीसकर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं इसे बर्फ के साथ पर बिना चीनी मिलाए पीने से गुर्दे की बिमारी में लाभ दायक है क्योंकि इसमें प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुण होते हैं।  मुंह में छाले होने पर गुड़हल के पत्ते चबाएं।  गुड़हल के ताजे फूलों को पीसकर बालों पर लगाएं बाल मजबूत और सुंदर होगे इसे पानी में उबालकर सिर धोने से बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाती है। मेहंदी और नींबू के रस में गुड़हल की पत्तियों को मिलाकर बालों की जड़ों से सिरे तक अच्छे से लगाले, बालों की रूसी खत्म हो जाती है।  गुड़हल का फूल शरीर की सूजन व खुजली तथा जलन जैसी समस्याओं से  आराम ...

Morning Run

Image
* सुबह की दौड़* *सुबह सुबह दौड़ने के अनेक फायदे हैं इनमें से कुछ मुख्य फायदे हैं  सुबह सुबह दौड़ने से हमारे शरीर की सेहत बेहतर होती है। दौड़ने से हमारी हृदय क्रिया मजबूत होती है, जिससे शरीर के अन्य अंगों को भी फायदा मिलता है। मन को शांति मिलती है: दौड़ने से हमारा मन भी शांत होता है। इससे  मानसिक स्थिति में सुधार होता है और  दिन भर चिंतामुक्त रहते हैं।  दौड़ने से हम जल्दी से अपना ऑर्गेनिक वजन कम कर सकते हैं। इससे बॉडी फैट कम होती है और हम फिट रहते हैं।  दौड़ने से हमारी इम्यून सिस्टम मजबूत होती है जो रोगों से लड़ने में मददगार होती है। टेंशन कम करने में मददगार: दौड़ने से हमारी टेंशन कम होती है। यह हमारी शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करता है। ☯️

Knee Pain

Image
* घुटनों का दर्द* घुटनों में दर्द के इनमें से कोई भी कारण हो सकता है  घुटनों की माँसपेशियो में खून का दौरा सही नहीं होना। घुटनों की माँसपेशियो में खिंचाव या तनाव होना। माँसपेशियो में किसी भी तरह की चोट का प्रभाव। वृद्धावस्थ तो नीचे बताये गए  घरेलू उपाय आपको घुटनों के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं.... घुटनों का दर्द उपाय 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच पीसी हुई चीनी,  1 चुटकी चूना (जो पान में लगा कर खाया जाता है) आवश्यकतानुसार पानी इन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये । एक लाल रंग का गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा सोने से पहले यह पेस्ट अपने घुटनों पे लगाइए. इसे सारी रात घुटनों पे लगा रहने दीजिये। सुबह पानी से धो लीजिये। कुछ दिनों तक रोजाना इसका इस्तेमाल करने से सूजन, खिंचाव, चोट आदि के कारण होने वाला घुटनों का दर्द पूरी तरह ठीक हो जाएगा। अथवा 1 छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर लेकर उसमें थोडा सरसों का तेल मिलाकर  गाड़ा पेस्ट बना लीजिये। इसे अपने घुटनों पर मलि कुछ घंटों बाद इसे धो लीजिये। यह प्रयोग करने से आपको घुटनों के दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलेगा खजूर विटामिन ए, बी, सी,...

Hemorrhoid

Image
* बवासीर* बवासीर बहुत कष्टकारी बिमारी है  इसका घरेलू उपचार  नारियल की जटा को जलाकर भस्म बना लेना चाहिए। इस भस्म को एक कप छाछ या दही के साथ तीन ग्राम खाली पेट दिन में तीन बार सिर्फ एक ही दिन लेनी है।  ध्यान रहे दही या छाछ ताजी हो खट्टी न हो। कैसी भी और कितनी ही पुरानी पाइल्स की बीमारी क्यों न हो, एक दिन में ही लाभ हो जाता है।           यह प्रयोग किसी भी प्रकार के रक्तस्राव को रोकने में लाभदायक है। महिलाओं के मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव या श्वेत प्रदर की बीमारी में भी कारगर है।  हैजा, वमन या हिचकी रोग में यह भस्म एक घूँट पानी के साथ लेनी चाहिए।              इस दवा को लेने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए।  अगर रोग ज्यादा पुराना हो और एक दिन दवा लेने से लाभ न हो तो दो या तीन दिन तक लगातार प्रयोग किया जा सकता है।            बवासीर से बचने के लिए गुदा मार्ग को गर्म पानी से कभी भी नहीं धोना चाहिए। खासकर जब तेज गर्मियों के मौसम में छत की टंकिय...

Stomach Gas

Image
* पेट की गैस*   आज कल जीवन शैली में बदलाव आ रहा है जिस का असर हमारे खान-पान पर भी पड़ रहा है, जिससे पेट में गैस जैसी परेशान का सामना करना पड़ता है।  गैस की समस्या का मुख्य कारण हमारी खाने-पीने की आदतें, मसालेदार भोजन, और पानी पीते समय हवा का पेट में चले जाना है  तनाव, अनियमित दिनचर्या और कम शारीरिक श्रम इसके मुख्य कारण है इलायची खाने का स्वाद तो बढ़ाती  ही है, साथ साथ यह गैस की समस्या को भी रोकती है  खाना खाने के बाद एक इलायची चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।  इलायची में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट में गैस को बनने से रोकते हैं और पाचन को सुचारू रखते हैं।  एक चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा और चुटकी भर काला नमक को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट की गैस और सूजन कम होती है। यह पाचन को बेहतर बनाता है,  पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसे नियमित रूप से लेने से गैस की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।  एक लहसुन की कली को बारीक काट लें, इसमें चुटकी भर नमक और कुछ बूंदें नींबू का...

DAHI

Image
* दही*  दही खाने के बहुत फायदे हैं विशेष कर मीठा दही  दही को नमक के साथ नहीं बल्कि गुड़ /शक्कर के साथ खाना चाहिए।  ऐसा कहा गया है कि दही में कभी भी नमक न डालें। दही को हमेशा मीठी चीज़ों के साथ खाएं। दही को आप  गुड़ के साथ खा सकते हैं। दही में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दही में मौजूद ये बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र में मदद करते हैं। एक कटोरी दही में एक चुटकी नमक डालने से ये सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं।  नमक में मौजूद रसायन इन सारे बैक्टीरिया को मार देते हैं।  पेट दर्द के लिए सुबह खाली पेट दही खाना ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है।  बरसात के मौसम में दही खाने से बचें।  सूर्यास्त के बाद दही खाने से बचें क्योंकि सूर्यास्त के बाद खाने से जोड़ों में दर्द हो सकता है। रोज़ाना दही खाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है।  दही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।  दही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।  दही जोड़ों के दर्द से ...

Herbal Tea

Image
* हर्बल चाय*  जोड़ों में दर्द और अकड़न में एक कप हर्बल टी/चाय आपको राहत दे सकती है! सुबह उठते ही आपकी पीठ में दर्द या घुटनों में दर्द उठने लगता हैं तो एक ऐसे देसी नुस्खा बतलाते जो आपके जॉइंट पेन, बॉडी स्टिफनेस और इंफ्लेमेशन को नैचुरली कम करती है हल्दी और अदरक की प्राकृतिक जोड़ों के आराम  की बूटी /चाय  यह नुस्खा सिर्फ एक चाय नहीं — नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी रेमेडी है।  कैसे काम करती है यह चाय? हल्दी अंदर से सूजन को करे दूर। हल्दी में होता हैं एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड। यह सूजन को कम करता है और कार्टिलेज डैमेज से बचाता है, जिससे जोड़ों की उम्र लंबी होती है। अदरक दर्द का प्राकृतिक दुश्मन है अदरक में होता है Gingerol, जो दर्द से आराम देता है। यह जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है और अकड़न को कम करता है। 1 कप पानी 1 छोटा टुकड़ा अदरक ½ टीस्पून हल्दी 1 चम्मच शहद (ठंडा होने के बाद मिलाएं) एक कप पानी में अदरक और हल्दी डालें। इसे 5–7 मिनट तक अच्छे से उबालें। छानकर कप में निकालें। थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद मिलाएं। दिन में एक बार सुबह खाली प...

Water in Copper Vessel

Image
*तांबे के बर्तन में पानी* तांबे के बर्तन केवल बर्तन ही नहीं पूरा औषधालय है  इसके औषधीय गुण सुनकर हैरान रह जाएंगे  कहीं चोट लग जाए और उसका घाव जल्दी ठीक ना हो रहा हो तो  तांबे के बर्तन में रखे जल का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे वायरस व सूजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है और घाव को जल्दी ठीक भी किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपको अपने खान-पान को ध्यान देना पड़ता है। इसके कारण शरीर में कमजोरी भी महसूस होने लगती हैं तो क्यों ना आप तांबे के बर्तन में रखें जल का सेवन करके अपने वजन को कम करें इसको पीने से आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमेगी और जमी चर्बी जल्दी कम हो जाएगी। जिससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसलिए तांबे के बर्तन में पानी को रखकर उसका सेवन करें यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा तांबे के बर्तन में रखा जल पेट की गतिविधि को ठीक बनाए रखता है  पेट में अल्सर होने पर आप तांबे के बर्तन में रखा जल पीकर इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। त्वचा की झुर्रियों को दूर करने के लिए आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीयें तांबे के बर्तन में रखा पानी...

Turmeric Milk

Image
* हल्दी का दूध*                          हल्दी एक मसाला है जिसका उपयोग पारंपरिक  दवाओं में हजारों सालों से किया जाता रहा है। यह अपने  एंटीऑक्सिडेंट और रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। दूध में मिलाने पर हल्दी  कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती  इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है हल्दी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और संक्रमण को रोकने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी और फ्लू को रोकने में मदद करते हैं।   दूध विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त बढ़ावा मिलता है, जिससे  स्वस्थ रहने में मदद मिलती है हल्दी पाचन में सुधार और आंत में सूजन को कम करने के लिए भी जानी जाती है।  यह पित्त के उत्पादन को उत्तेजित करता है। जो वसा के पाचन में सहायता करता है।  दूध में कैल्शियम होता है, जो पेट की परत को शांत करने और एसिड रिफ्लक्स को क...

Long Pepper

Image
* पिपल* *छोटी सी पिप्पल बहुत गुणकारी है,पेट  स्किन, सांस की दिक्कतों के लिए रामबाण  है पिप्पल  यह केवल ही मसाला नहीं है, बल्कि शरीर के हरेक अंग का ख्याल रखने वाला खजाना है,   पिपली अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस की समस्या से पिडित लोगों पर जबरदस्त असर करता है. ये कफ और बलगम निकालने में मदद करता है. चूंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए दर्द निवारक के तौर पर काम करता है, जोड़ों के दर्द और सूजन कम करने में मददगार साबित होता है।  पिप्पल में पाइपरलोंगुमाइन नाम का एक केमिकल कंपाउंड है जो कैंसर की कोशिकाओं को मारने में मदद करता है. यह अलग-अलग तरह के ट्यूमर की कोशिकाओं को भी खत्म करता है, जिसमें से एक ब्रेन ट्यूमर भी है. अध्ययन में बताया गया कि पिप्पल ब्रेन कैंसर के सबसे खतरनाक रूप ग्लाओब्लासटोमा में भी असरदार है।*  *पिप्पल मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण सूजन कम करने का भी काम करती है सहायक  इसे स्किन प्रोब्लम्स को कम करने में के लिए भी फायदेमंद बताया गया है इस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा सं...

Facial Freckles

Image
* चेहरे पर झाइयां*  चेहरे पर झाइयां एक आम समस्या  है, जो कई कारणों से हो सकती है, जैसे  धूप की किरण हार्मोनल परिवर्तन,  तनाव, और  अनुवांशिक कारण  कुछ उपचार और घरेलू उपाय हैं जो आपको झाइयों को कम करने में मदद कर सकते हैं  नींबू और शहद का मिश्रण त्वचा पर लगाने से झाइयों को कम करने में मदद मिलती है।  आलू का रस त्वचा पर लगाने से झाइयों को कम करने में मदद मिलती है।  दही और बेसन का मिश्रण त्वचा पर लगाने से झाइयों को कम करने में मदद मिलती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।  सूरज की किरणों से बचाव करना झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है। इस,के अतिरिक्त  नियमित रूप से त्वचा की सफाई करने से झाइयों को कम करने में मदद मिलती है।  त्वचा को मॉइस्चराइज करने से झाइयों को कम करने में मदद मिलती है।  सनस्क्रीन का उपयोग करने से सूरज की किरणों से बचाव किया जा सकता है और झाइयों को कम किया जा सकता है। उम्मीद है, आपको इन उपचारों और घरेलू उपायों से झाइयों को कम करने में मदद मिलेगी। ...

MILK

Image
* दूध* *हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हर किसी को एक ग्लास दूध जरूर पीना चाहिए.  हालांकि,  दूध सादा पीते हैं तो इसमें  सोंठ और कालीमिर्च को डाल दें तो दूध औषधि हो जाएगा सर्दी जुखाम आदि से रक्षा करेगा  यदि केसर  और जायफल डाल दें तो ओर भी अधिक पोषक तत्वों से भर जाएगा दूध में जायफल डालकर पीने से रात में अच्छी नींद आती है.  नर्व्स को कूल और शांत रखता है. साथ ही जायफल एक ऐसा  तत्व है, जो मस्तिष्क को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है.  ये स्लीप क्वालिटी बढ़ाता है, टेंशन कम करता है.  केसर का दूध पीते होंगे, लेकिन अब दूध में केसर के साथ जायफल डालकर पीने से दूध की शक्ति दुगुनी हो जाती है  उम्र बढ़ती है तो शरीर में कमजोरी आने लगती है। पर‌ एक चीज जिसे अगर आप दूध के साथ खाएंगे। कभी कमजोरी महसूस नहीं होगी।   सुरक्षित और फायदेमंद है। यह चीज हमारे शरीर पर ज्यादा असर करती है।  रोजाना सोने से पहले दूध के साथ अगर आप धागेवाली मिश्री खाते हैं। तो उससे शरीर में कमजोरी दूर होती है। *मिश्री के अंदर वह चीज है जो आपके शरीर की कमजोरी को दूर क...

COUGH

Image
* खाँसी*     सर्दी, खांसी, सिरदर्द, जुकाम जैसी कुछ बीमारियां होती हैं जो किसी को भी किसी भी समय हो सकती है।  खांसी होने पर आराम से कोई  भी काम नहीं कर सकते हैं। खांसी बदलता मौसम, ठंडा-गर्म खाना पीना या फिर धूल या किसी अन्य चीज से एलर्जी के कारण सकती है खांसी से बचने के कुछ आसान से नुस्खे अदरक/ सौंठ को पीस कर पानी में  उबालें। जब एक चौथाई रह जाए तो इसका सेवन गुनगुना होने पर दिन में तीन चार बार करें। तुरंत फायदा होगा। गुनगुने पानी से गरारे करने से गले को भी आराम मिलता है और खांसी भी कम होती है।   5 तुलसी पत्ते,  5 काली मिर्च , 5 मनुक्का,  6 ग्राम गेहूँ के आटे का चोकर  , 6 ग्राम मुलहठी,  3 ग्राम बनफशा के फूल  लेकर 200 ग्राम पानी में उबालें। आधा पानी  रहने पर ठंडा कर छान लें। फिर गर्म करके बताशे डालकर रात सोते समय गरम-गरम पी  कर ओढ़कर सो जाएं जाएँ तथा  हवा से बचें। कैसी भी खुश्क खाँसी हो, ठीक हो जाएगी। काली मिर्च, हरड़े का चूर्ण, तथा पिप्पली का काढ़ा बना कर दिन में दो बार लेने से खाँसी जल्दी दूर होती है। 1 चम्...

Celery Water

Image
* अजवाइन का पानी* एक आदत जो जो पूरे दिन को हल्का, एक्टिव और एनर्जेटिक बना सकती है      अजवाइन का पानी सुबह  सुबह पीजिए  ये घरेलू नुस्खा आपके पाचन-क्रिया से लेकर वज़न कम करन में सहायक होगा अजवाइन,  अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद थाइमोल नामक तत्व गैस्ट्रिक जूस को उत्तेजित करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और पेट हल्का रहता है। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से पेट की सफाई होती है और पाचन क्रिया तेज़ होती है थाइमोल गैस्ट्रिक ऐसिड को बैलेंस करता है, जिससे पेट फूलना और जलन कम होता हैं। मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।  भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करता है। स्नैकिंग की आदतों पर ब्रेक लगाता है।  दिन में एक चम्मच से ज्यादा अजवाइन न लें। रात को 1चम्मच अजवाइन को एक ग्लास पानी में भिगो दें। सुबह उसे उबालकर छानकर निंबू शहद मिलाकर   खाली पेट पी लें।   नींबू शहद अगर नहीं मिलाना चाहते तो नहीं मिलाएं क्यों की यह सिर्फ स्वाद के लिए है ध्यान‌ रहे अगर किसी बिमारी की दवा ले रहे हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श ‌लेकर ही अजवाइन ...

CURD

Image
* दही* गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुँचाना और पाचन तंत्र को सही बनाए रखने के लिए दही को एक श्रेष्ठ आहार माना गया है यह स्वादिष्ट  होने के साथ साथ पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियों के लिए भी लाभदायक है दही पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट की सेहत को बेहतर रखते हैं। दही और चीनी एक साथ खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है, जिससे एसिडिटी, जलन और गैस जैसी बिमारियों से दूरी बनी रहती  कैल्शियम विटामिन B-12, B-2 मैग्नीशियम पोटैशियम ये सभी पोषक तत्व दही में मौजूद रहते हैं जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मज़बूती प्रदान करते हैं। जिससे मस्तिष्क और शरीर को तात्कालिक ऊर्जा मिलती है। सुबह इसे खाने से शरीर में पूरे दिन ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। यह कोलन कैंसर जैसी बीमारी के ख़तरे को भी कम करता है। दिल, किडनी और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद दही कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। हाई ब्लड प्रेशर और किडनी के रोगों  में दही का सेवन ला...

Back Pain

Image
* कमर दर्द* कमर का दर्द किसी भी कारण से हो सकता है वजन उठाने से ग़लत तरीके से सोने से ऐसे ही छोटे-छोटे कारण से हो सकता है उपचार के कुछ घरेलू नुस्खे  2 ग्राम दालचीनी का पावडर एक चम्मच शहद में मिलाकर दिन में दो बार लेते रहने से कमरदर्द में आराम  मलता है नमक मिलें गरम पानी में भिगो कर तौलियों दर्द के स्थान  भाप लेने से कमर दर्द में राहत मिलती है। दर्द वाली जगह पर बर्फ़ का प्रयोग भी फायदेमंद है इससे भीतरी सूजन भी समाप्त होगी।  कुछ रोज बर्फ़ का उपयोग करने के बाद गरम सिकाई प्रारंभ कर देने के अनुकूल परिणाम आते हैं। सरसों के  100 ग्राम तेल में लहसुन की तीन-चार कलियॉ व एक चम्मच अजवाइन  डालकर (जब तक लहसुन की कलियाँ काली न हो जायें) गर्म कर लें फिर ठंडा कर इसकी पीठ—कमर में मालिश करें।  एरण्ड के बीज 5 ग्राम को, 200 ग्राम दूध में उबालकर, सुबह-शाम पीने से कमर दर्द से छुटकारा मिलता है  सुरंजन सीरी, असगंध, सौंठ को समान भाग लेकर चूर्ण बना लें। 3-3 ग्राम सुबह-शाम गर्म जल से सेवन करने से कमर दर्द से आराम मिलता है  आर्युवेदिक दर्द नाशक ‌तैल की कमर मे...

Black Berry

Image
* जामुन* जामुन स्वास्थ के लिए लाभदायक ‌फल है जामुन में पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।  यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और आर्टरीज में फैट जमा होने से रोकता है। इससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।  इसमें मौजूद विटामिन C,  आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जामुन के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में कारगर हैं. इसके चूर्ण के सेवन से लिवर की कोशिकाओं की रक्षा होती है. इसके अलावा, यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत बेहतर है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो लिवर और हार्ट की सूजन को कम करते जामुन खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर या शाम को होता है।  *खाली पेट जामुन खाने से पेट में गैस, एसिडिटी या जलन हो सकती है।*  *जामुन को रात में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन में समस्या पैदा कर सकता है*   शुगर में जामुन की गुठली के फायदे बहुत हैं। यह इंशुलिन रेग्युलेशन में बहुत फायदेमंद होता है। जामुन में कई ...

JASMIN GULKANDD

Image
* चमेली के फूल का गुलकंद*            चमेली  का गुलकंद,  एक सुगंधित, स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर औषधि है, जिसे चमेली के ताजे फूलों मे शक्कर या मिश्री  मिला तैयार किया जाता है। यह गुलाब के गुलकंद के समान ही शीतल, पित्तशामक कब्बज नाशक होता हैं       ताजे चमेली के फूल – 250 ग्राम,  शुद्ध खड़ी शक्कर या मिश्री – 500 ग्राम (2 गुना मात्रा), को कांच की बरनी में  चमेली फूलों की ताज़ी पंखुड़ियाँ  साफ पानी से धोकर छाया में सुखाएँ,  ताकि नमी निकल जाए। कांच के जार में,  एक परत फूलों की और एक परत शक्कर की बारी-बारी से लगाओ  जार को ढक्कन से बंद करके,  15–20 दिन तक प्रतिदिन,  4–5 घंटे धूप में रखें। नित्य,  लकड़ी की चम्मच से एक बार हिलाएँ। ताकि,  सब फूल समान रूप से गलें।  20/25 दिन बाद यह चिपचिपा, गाढ़ा गुलकंद बन जाता है  शरीर की गर्मी को शांत करता है। लू, गर्म में व सिरदर्द में लाभकारी।   बिना मरोड़ के मल को स्वच्छ करता है। ये कब्बज नाशक  बच्चों व वृद्धों के...

Phalka Paratha Pudi

Image
* फुल्का परांठा पुडी* फुल्क परांठे और पुरी के बारे में बात करते हैं, तो यह जरूरी है कि हम इन तीनों के पोषक तत्वों, बनाने के तरीकों और उनके स्वास्थ्य पर असर को ध्यान से समझें।   स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तुलना करें, तो ये तीनों अलग-अलग गुण और दोष है *रोटी को सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है, क्यों कि रोटी केवल आटे की बनी होती है खासकर अगर आटा मोट पिसा हो वह छाना हुआ नहीं हो  एक बेहतरीन स्रोत है फाइबर (Fiber) का, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।  यह रोटी कम कैलोरी वाली होती है, क्योंकि इसे बिना तेल या घी के बनाया जाता है, जिससे यह वजन घटाने में सहायता मिलती है रोटी में विटामिन B और आयरन जैसे माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त रोटी ग्लूटेन का स्रोत है, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत है,   शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं।  तो यह रोटी जीवनशक्ति (Energy) को बढ़ाती है और हमें  थका हुआ महसूस नहीं होने देती परांठा,...

Kalonji Seeds & Fenurgreek

Image
*कलौंजी और दाना मेथी* कलौंजी और मेथी दाने का पानी सेंकड़ों बीमारियों में काम करता है। कलौंजी 100 ग्राम और मेथी दाना 100 ग्राम दोनों को मिक्स करके रख  लिजिए   3 चम्मच (कलौंजी और मेथी दाना दोनों मिला हुआ)  मिट्टी  के बर्तन में 5 ग्लास पानी डालकर रात में भीगो दीजिए सुबह उसे मंदी आंच पर गर्म किजिए पानी जब 4 ग्लास रह जाए  तो इसमें 2 निम्बू निचोड़ दीजीए,धनिया 5-7 पत्ते  पुदीना 5-7 पत्ते सौंठ का चूर्ण 2 ग्राम, 3- 4 इंच खीरा छोटा- छोटा काटकर इसमें डाल दीजिए ।  1/1.5 ग्लास दिन में तीन बार सुबह दोपहर शाम को भोजन के आधा घंटा पहले पीजिए। इससे pcod,egispermia,   bp, क्लोस्ट्रोल, सूजन,uterous fibroid etc ये 100 बीमारियों के इलाज में असरदार है ☯️

Sleepines & Tiredness

Image
* नींद और थकावट* रात 8 घंटे की नींद लेने के बावजूद सुबह  उठते ही थकान और भारीपन महसूस करते हैंठ?  और थोड़ी राहत देती है लेकिन उसके बाद आप और भी थके हुए महसूस करते हैं?  तो आपके शरीर में कुछ अंदरूनी असंतुलन हो सकता है,   जानते हैं   कारण और समाधान जो आपकी नींद और ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकते हैं  इलेक्ट्रोलाइट की कमी  शरीर में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी। ये खनिज शरीर को गहरी नींद और  स्वास्थ लाभ के लिए बेहद जरूरी होते हैं। *इनकी कमी से नींद ‌मे खलल पड़ता है  आप बार-बार जागते हैं, और नींद पूरी नहीं होती।  *अगर आप रात में खर्राटे लेते हैं या मुंह खोलकर सोते हैं, तो  मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती व गहरी नींद प्रभावित होती है।* *सुबह सिर भारी महसूस होता है   मुंह से सांस लेने से तनाव, सूजन, थकावट पैदा होती है रात में बहुत सोचते हैं  अचानक जागते हैं दिन में थके होते हैं लेकिन नींद नहीं आती।* तो यह संकेत है कि आपके शरीर का कोर्टिसोल स्तर बिगड़ा हुआ है। जब कोर्टिसोल ज्यादा हो...

Pain Reliever

Image
* दर्द से छुटकारा* दर्द से पाएं छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय  पेट दर्द के लिए रामबाण इलाज है। हींग  यह न केवल पेट दर्द, बल्कि गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या में भी कारगर है। हींग का घोल पेट पर लगाने से आराम मिलती है।  गर्म प्रकृति के कारण  सर्दी से जुड़े दर्द में फायदेमंद है।  अदरक खांसी, जुकाम से होने वाले दर्द, सांस की तकलीफ, जोड़ों का दर्द, ऐंठन और सूजन में यह लाभकारी है। एलोवेरा का गूदा हल्दी के साथ हल्का गर्म करके लगाने से जोड़ों के दर्द, सूजन, चोट और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलती है। सरसों का तेल शारीरिक दर्द, घुटनों के दर्द और सर्दी जनित दर्द में बेहद फायदेमंद है। इसकी मालिश करने से दर्द कम होता है और शरीर में गर्माहट आती है। दांत और मसूड़ों के दर्द में लौंग अत्यधिक प्रभावी होती है। दर्द वाली जगह पर लौंग का पाउडर लगाना या लौंग के तेल में भीगी रूई रखने से तुरंत आराम मिलता है। ☯️

Jasmine Flower

Image
* चमेली का फूल*  चमेली एक सुगंधित फूल है, जोअपने औषधीय गुणों के कारण बहुत मान्य है चमेली के फूल, पत्तियाँ और तेल (Jasmine oil) सभी औषधीय रूप में उपयोगी होते हैं।         ये हल्का, चिकना होता है  त्वचा रोगों में लाभकारी होता है चमेली के फूल रक्तशुद्धिकारी गुण होते हैं। इसका लेप त्वचा की खुजली, फोड़े-फुंसी, एलर्जी व दाद जैसे रोगों  दूर होते है।  चमेली की सुगंध मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद को कम करती है।  चमेली के तेल को अरोमा थेरेपी में उपयोग किया जाता है।      चमेली के फूल का इत्र या तैल सिरदर्द व नींद न आने की समस्या में शांति देता है सर दर्द दूर कर नींद आने में सहायक होता है  फूलों का प्रयोग मासिक धर्म विकारों में किया जाता है। पत्तियों का काढा पीने से गर्भाशय को बल मिलता है।      चमेली के फूल का काढ़ा या पत्तियों का सेवन, बुखार दूर होता है।       इसकी पत्तियों का अर्क,  नेत्रों के लिए शीतल व लाभकारी होता है,        इसकी पत्तियाँ चबाने से,  मुख की दुर्गंध...

Fruits & Health

Image
* सेहत और फल* गर्मियों में हम केवल आम  पर ही  ध्यान देते हैं  दूसरे फलों को नजरंदाज कर देते हैं , जबकि वे हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।   जंगल जलेबी  के फल में प्रोटीन, वसा, कार्बोहैड्रेट, केल्शियम, फास्फोरस, लौह, थायामिन, रिबोफ्लेविन आदि तत्व पाए जाते हैं. जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं शहतूत में विटामिन ए, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।  शहतूत का शर्बत हृदय रोगियों को एवं आँखों की रोशनी तेज करने में  फायदेमंद होता है।   यह फल पेट के कीड़ों को भी मार गिराता है। जामुन में लौह एवं फास्फोरस जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में होते है। कोलिन तथा फालिक एसिड भी भरपूर होते हैं ।  इसके बीजों से निर्मित चूर्ण मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। हरफारेवडी़ स्टार आकार में आंवले का  जैसा ही फल होता है यह स्वाद में बेहद खट्टा होता है   कब्ज, स्वस्थ त्वचा, पाचन के लिए अच्छा, होता है  कैंसर का इलाज, घुटना और स्वस्थ हड्डियों का इलाज, गठिया, सिरदर्द में बहुत लाभदायक है ☯️

SALAD

Image
* सलाद* आपकी भोजन में सबसे ताकतवर चीज है एक प्लेट सलाद!   डायबिटीज हो या अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो एक प्लेट सलाद आपकी जिंदगी बदल सकती है।  खाने से ठीक पहले एक प्लेट कच्ची सलाद खाते हैं जैसे गाजर, टमाटर, मूली, पत्ता गोभी, या इन सबका मिक्स — तो शरीर को मिलता है ढेर सारा फाइबर    फाइबर कार्बोहाइड्रेट्स के एब्जॉर्प्शन को स्लो करता है: फाइबर पेट में जाकर एक रुकावट जैसा काम करता है। यह कार्ब्स को धीरे-धीरे शरीर में एब्जॉर्ब होने देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। सलाद खाने से बॉडी को टाइम मिलता है शुगर को इफेक्टिवली प्रोसेस करने का। इससे ब्लड शुगर स्टेबल  रहेगाऔर कम थकान, और कम चिड़चिड़ापन महसूस होगा और पाचन-क्रिया बेहतर होगी फाइबर डाइजेशन को स्मूद बनाता है, जिससे न्यूट्रिएंट्स अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं  डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सिर्फ मेडिकेशन या डाईट प्लान  ही जरूरी नहीं है  खाना खाने से पहले सलाद — लॉन्ग टर्म में बड़ा फर्क ला सकता है सलाद‌ में जो पसंद हों ले सकते हैं गाजर टमाटर मूली पत्ता गोभी ...

Protein Powder

Image
* प्रोटीन पाउडर* मसल बनाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। साथ ही मांसपेशियों की मरम्मत और नए मसल्स बनाने के लिए शरीर को प्रोटीन (Protein) की जरूरत होती है। कई लोग अपनी भोजन में प्रोटीन पाउडर को शामिल करते कई तरह के प्रोटीन पाउडर बाजार में  मिल जाते हैं, लेकिन ये काफी महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद हैं  इसकी कोई गारंटी नहीं होती अगर आपको प्रोटीन पाउडर  लेना ही है, तो आप घर पर भी  प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं।  यह घर पर बना होने की वजह से शुद्ध, सस्ता और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। घर के बने प्रोटीन पाउडर में प्रोटीन के साथ-साथ इसमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, कई तरह के विटामिन और मिनरल भी होते हैं। इस प्रोटीन पाउडर को वर्कआउटके बाद या सुबह नाश्ते में ले सकते   इसे बनाने का आसान तरीका। फूल मखाना- 1 कप बादाम      20/25 काजू      15/20 पिस्ता।     20/25 अलसी के बीज-½कप  कद्दू के बीज।   1/2कप चना-              1 कप एक कढ़ाई में थोड़ा घी ले...