Protein Powder

*प्रोटीन पाउडर*


मसल बनाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। साथ ही मांसपेशियों की मरम्मत और नए मसल्स बनाने के लिए शरीर को प्रोटीन (Protein) की जरूरत होती है।

कई लोग अपनी भोजन में प्रोटीन पाउडर को शामिल करते कई तरह के प्रोटीन पाउडर बाजार में  मिल जाते हैं, लेकिन ये काफी महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद हैं  इसकी कोई गारंटी नहीं होती

अगर आपको प्रोटीन पाउडर  लेना ही है, तो आप घर पर भी  प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं।
 यह घर पर बना होने की वजह से शुद्ध, सस्ता और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

घर के बने प्रोटीन पाउडर में प्रोटीन के साथ-साथ इसमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, कई तरह के विटामिन और मिनरल भी होते हैं। इस प्रोटीन पाउडर को वर्कआउटके बाद या सुबह नाश्ते में ले सकते  

इसे बनाने का आसान तरीका।

फूल मखाना- 1 कप
बादाम      20/25
काजू      15/20
पिस्ता।     20/25
अलसी के बीज-½कप 
कद्दू के बीज।   1/2कप
चना-              1 कप

एक कढ़ाई में थोड़ा घी लें और उसमें सभी सामग्री को   धीमी आंच में हल्का  हल्का भून लें।

 ठंडा होने के बाद
इन्हें सूखा पीसकर इनका पाउडर बना लें।

 पाउडर को एक  सूखे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें।

प्रोटीन पाउडर बनकर तैयार है।

 इसे आप दूध में रोजाना एक चम्मच मिलाकर पी सकते हैं। 
 ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा और शरीर को जरूरी मात्रा में प्रोटीन भी देगा।

 मसल बिल्डिंग में यह खासतौर से मददगार साबित होगा

डॉक्टर की सलाह से इसे बच्चों को भी दूध में मिलाकर दे सकते हैं।

☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner