Water in Copper Vessel

*तांबे के बर्तन में पानी*


तांबे के बर्तन केवल बर्तन ही नहीं पूरा औषधालय है  इसके औषधीय गुण सुनकर हैरान रह जाएंगे

 कहीं चोट लग जाए और उसका घाव जल्दी ठीक ना हो रहा हो तो  तांबे के बर्तन में रखे जल का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे वायरस व सूजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है और घाव को जल्दी ठीक भी किया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए आपको अपने खान-पान को ध्यान देना पड़ता है। इसके कारण शरीर में कमजोरी भी महसूस होने लगती हैं तो क्यों ना आप तांबे के बर्तन में रखें जल का सेवन करके अपने वजन को कम करें इसको पीने से आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमेगी और जमी चर्बी जल्दी कम हो जाएगी। जिससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसलिए तांबे के बर्तन में पानी को रखकर उसका सेवन करें यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा

तांबे के बर्तन में रखा जल पेट की गतिविधि को ठीक बनाए रखता है
 पेट में अल्सर होने पर आप तांबे के बर्तन में रखा जल पीकर इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

त्वचा की झुर्रियों को दूर करने के लिए आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीयें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा की मृत कोशिकाएं खत्म होती हैं। और नई कोशिकाओं का विकास होता है। इस तरीके से  झुर्रियों कम कर सकते हैं।


तांबा हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। अगर आपके शरीर में किसी कारणवश खून की कमी है तो आप इसके जल का सेवन कर सकते हैं। इसको पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत जल्दी बढता है। और खून से संबंधित होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।


☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner