Mouth Ulcers

*मुँह में छाला*


        मुंह में छाला साधारण बिमारी है जो 3/4 दिन में ठीक हो जाती है  अगर छाला एक माह से बना हुआ यह घाव सामान्य छाला नहीं है  यह chronic non-healing ulcer की श्रेणी में आता है। ऐसे घाव को इग्नोर नहीं किया जा सकता है।    
इसका कारण इन में से कोई हो सकता है
    
 लगातार दाँत का घर्षण या तेज किनारा।

फंगल + बैक्टीरियल मिश्रित संक्रमण।

पोषण की कमी (B12, Iron, Zinc)।

Aphthous major ulcer. 

Oral lichen planus. 

प्री-कैंसर

 शुरुआती कैंसर अल्सर।

      इसलिए 2–3 दिनों के भीतर ENT या Oral Medicine Specialist या Dental Surgeon को दिखाना अनिवार्य है।

      एक महीना हो चुका है, इसका मतलब शरीर इसे स्वयं नहीं भर पा रहा।

    तुरंत शुरू करने वाला उपचार 
यह सुरक्षित है, लेकिन डॉक्टर की जांच फिर भी अनिवार्य है

 त्रिफला और हल्दी उबालकर कुल्ला  दिन में 3 बार 
   पानी 250 ml, 
त्रिफला 1 चम्मच, 
हल्दी ½ चम्मच
5 मिनट उबालें -- गुनगुना करके कुल्ला करें।

घाव की गंदगी हटती है।
 फाइब्रिनस कोटिंग कम होती है।
हीलिंग तेज होती है।

      मुलेठी चूर्ण ¼ चम्मच, शहद थोड़ा --- पेस्ट बनाकर घाव पर लगाएँ    

दर्द कम होगा
 घाव भरने लगेगा

    नारियल तेल 1 चम्मच 
 कपूर मात्र 1 छोटा कण।

 केवल ऊपरी सतह पर लगाएँ।
 एंटीसेप्टिक है और सूजन कम करता है
      B-complex + Zinc (प्रतिदिन 1 टैबलेट भोजन बाद
लंबे समय से ना भरने वाले छालों में यह आवश्यक है।

      नारियल पानी, छाछ, ठंडी खीर, मूंग दाल, खिचड़ी, 
बर्फ चूसना।
 मुख की गर्मी कम करके,  घाव जल्दी भरता 

तंबाकू या गुटका या सुपारी 
 शराब  ज्यादा गर्म चाय काफी
 नींबू या अचार मिर्च-मसाला तली-भुनी चीजों को तुरंत बंद कर दे

दाँत का तेज किनारा हो,  तो उसे घिसवा ले

  ENT या Oral Surgeon को दिखाना
  और डॉक्टर आवश्यक समझे तो – Biopsy या FNAC। घाव की प्रकृति जानने के लिए करवाए साथ ही
 Vitamin B12, Hemoglobin, Iron, Zinc टेस्ट भी करवाए


☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner