Calcium

*कैल्शियम*
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक अत्यंत आवश्यक खनिज  है। यह  हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, साथ ही मांसपेशियों, नसों और हृदय के कार्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 केवल दूध  ही कैल्शियम का स्त्रोत नहीं हैं, ऐसे कई प्राकृतिक खाद्य पदार्थ  हैं जो दूध जितना ही नहीं, बल्कि उससे अधिक कैल्शियम प्रदान करते है

शरीर में कैल्शियम की पूर्ति का सबसे आसान तरीका है रोज सुबह दूध का सेवन करना। नाश्ते के साथ दूध पीने से शरीर को तुरंत आवश्यक कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं
                              स्प्राउट्स एक शानदार     विकल्प हैं। मूंग, चना, मेथी दाना जैसे *अंकुरित अनाज* में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये पाचन को भी बेहतर बनाते हैं

सप्ताह में एक या दो बार सोयाबीन का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम का लेवल संतुलित रहता है। 

पालक, मेथी, ब्रोकली, सरसों के साग जैसी सब्जियां कैल्शियम का प्राकृतिक स्रोत हैं। इनका नियमित सेवन  हड्डियों त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है।

रागी को आयुर्वेद में “कैल्शियम का खजाना” कहा गया है। सप्ताह में एक बार रागी का सेवन करें। यह बच्चों और वृद्धों दोनों के लिए उत्तम है।

रोजाना 2 चम्मच तिल खाने से कैल्शियम की पूर्ति होती है। सर्दियों में तिल के लड्डू गजक या रेवड़ी सेवन विशेष रूप से लाभदायक है

रात में एक अंजीर और दो बादाम भिगोकर सुबह उनका सेवन करें। यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ त्वचा और मस्तिष्क के लिए भी उपयोगी है।

नींबू पानी कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। दिन में एक बार नींबू पानी अवश्य लें। यह शरीर के pH लेवल को भी संतुलित रखता है।

एक ग्लास पानी में अदरक डालकर उबालें, फिर उसमें शहद और नींबू मिलाएं। सुबह खाली पेट 20 दिनों तक इसका सेवन करें। यह न केवल कैल्शियम लेवल सुधारता है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

कैल्शियम की कमी से शरीर में कुछ प्रमुख लक्षण

मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द
जोड़ों में कमजोरी
दांतों का कमजोर होना
नाखूनों का टूटना
थकान और अनिद्रा आदि

प्राकृतिक रूप से कैल्शियम प्राप्त करना चाहते  तो शरीर की हर जरूरत को प्राकृतिक आहार और संतुलित जीवनशैली से पूरा किया जा सकता है।                 ☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner