Walking After Meals

*भोजन के बाद घूमना*
                                      ‌                                     ‌                                             ‌             भोजन के बाद कुछ कदम चलना  सेहत के लिए कितना बड़ा वरदान साबित हो सकता है “भोजन के तुरंत बाद 100 कदम चलना, औषधि के समान लाभकारी है।
                                         भोजन करने के बाद थोड़ी देर दाहिनी करवट लेटकर फिर धीरे-धीरे चलना पाचन क्रिया को बढ़ाता है 
टहलने से जठराग्नि प्रज्वलित होती है, जिससे भोजन अच्छे से पचता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
 और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।

 भोजन के बाद टहलने से
 भोजन का अपच नहीं होता और कब्ज, गैस, भारीपन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

भोजन के बाद हल्की वॉक पेट में भोजन को सही दिशा में ले जाती है, जिससे एसिडिटी, जलन और डकार की समस्या नहीं होती।

शोध बताते हैं कि डायबिटीज़ रोगियों के लिए भोजन के बाद 10–15 मिनट वॉक करना शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

भोजन के बाद रोज़ाना टहलने से  अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती और मोटापा नियंत्रित रहता है।

यह आदत ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित रखती है, दिल पर दबाव कम करती है और हृदय रोगों से बचाती है।

जब भोजन सही तरह से पचता है तो रात को नींद गहरी आती है।

टहलने से शरीर ही नहीं, मन भी हल्का होता है और तनाव कम हो जाता है।

 *भोजन के बाद टहलने के समय कुछ बातों का ध्यान रखें*

हल्की वॉक ही करें – तेज़ चलना या दौड़ना हानिकारक हो सकता है।
                                          कम से कम 10–15 मिनट चलें – इतना समय पाचन क्रिया को सक्रिय करने के लिए पर्याप्त है।
                                   भारी व्यायाम न करें – भोजन के तुरंत बाद भारी कसरत करने से पाचन बिगड़ सकता है।
                                    नंगे पैरों से न चलें – आरामदायक चप्पल या जूते पहनकर वॉक करें।
                                        रात के खाने के बाद  ज़रूर टहले  इससे नींद और पाचन दोनों बेहतर होते हैं

 भोजन के बाद टहलने के साथ यदि गुनगुना पानी या हल्की सौंफ-धनिया की चाय पीते हैं तो पाचन शक्ति और बढ़ जाती है।
जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उनके लिए भोजन के बाद टहलना रामबाण के समान है।

भोजन के बाद टहलना सिर्फ आदत नहीं बल्कि स्वास्थ्य की गारंटी है।

☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner