Shingles

*दाद*

                                       दाद एक ऐसी बिमारी है जो एक बार हो जाए तो ध्यान हटाने पर बार-बार लौट आती है।                         आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जो दाद को जड़ से खत्म कर सकता है और दोबारा होने से भी रोकता है

गर्म और नमी वाला मौसम फंगल इन्फेक्शन के लिए सबसे बड़ा कारण है। स्किन पर ज्यादा पसीना, गीलापन या टाइट कपड़े पहनने से फंगस तेजी से बढ़ता है।                        इसके उपचार के लिए  अक्सर केमिकल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय तक असर दिखाते हैं, लेकिन जड़ पर काम न करने के कारण दाद फिर से हो जाता है।

 नीम, हल्दी और नारियल तेल

यह नुस्खा चरक संहिता में वर्णित गुणों पर आधारित है। यह न केवल फंगस को खत्म करता है, बल्कि त्वचा को पोषण देकर दोबारा दाद होने से भी बचाता है।

नीम पाउडर – 1 बडा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
नारियल तेल – आवश्यकतानुसार

नीम पाउडर और हल्दी पाउडर को अच्छे से मिलाएं।
धीरे-धीरे नारियल तेल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
संक्रमित हिस्से को गुनगुने पानी से धोकर सुखाएं।
इस पेस्ट को 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह प्रक्रिया दिन में दो बार करें—सुबह और रात। रात में चाहें तो इसे थोड़ी देर और लगा रहने दें।

खुजली और जलन तुरंत कम होती है।
फंगल इन्फेक्शन की जड़ को खत्म करता है।
त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है।
लगातार उपयोग से दाद दोबारा नहीं होता
ध्यान रहे
पहले पैच टेस्ट करें (हाथ की कलाई या कोहनी पर लगाकर)।
अगर जलन या लालिमा महसूस हो, तो इस्तेमाल बंद करें।
यदि इंफेक्शन बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले।
                                                        ☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner