Cholesterol

*कोलेस्ट्रॉल*                                 ‌                                  ‌        ‌                                             ‌             आज  ज्यादातर व्यक्तियों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है? यही बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे आर्टरीज़ को ब्लॉक कर देता है और हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ा देता है।

पहले यह समस्या सिर्फ बुज़ुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन आजकल 30–35 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक के केस बढ़ रहे हैं। इसका बड़ा कारण है कम शारीरिक श्रम और पैक्ड फूड

  इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए  ऐसे  पावरफुल आयुर्वेदिक नुस्खों  है  धमनियों की ब्लॉकेज को रोक सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नैचुरली कंट्रोल कर सकते है

1 कप पानी में 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर रात भर भिगो दें। सुबह इसे धीमी आंच पर 5–7 मिनट उबालकर छान लें और खाली पेट पी लें।

लहसुन में एलिसिन होता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से नसों को साफ रखता है।
अदरक ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और इंफ्लेमेशन कम करता है।

5–6 लहसुन की कलियां 1 इंच अदरक                 1 नींबू (छिलके सहित) काटकर 1 लीटर पानी में डालें।
10 मिनट उबालकर छान लें और ठंडा करके फ्रिज में रख लें।
रोज सुबह खाली पेट 50ml पीएं।

मेथी में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से बाहर निकाल देता है।
यह ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बेहतर करती है।

1–2 चम्मच मेथी के दाने रातभर पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट इसका पानी पिएं और भीगे दाने भी चबा लें

आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है।
यह नसों को मजबूत करता है और कोलेस्ट्रॉल जमने से रोकता है।

1 आंवला काटकर पानी के साथ ब्लेंड कर लें।
थोड़ा शहद डालकर पी लें।
आंवला पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं  1 चम्मच पाउडर 1 गिलास पानी में मिलाएं)

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो इंफ्लेमेशन और कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीडेशन रोकता है।
काली मिर्च करक्यूमिन की शक्ति को 200% तक बढ़ा देती है।

1 कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
ऊपर से एक चुटकी काली मिर्च डालें।
रोज रात को सोने से पहले पिएं।

इन में से कोई भी 1–2 नुस्खे अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेंगे तो आप देखेंगे कि कैसे आपका कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होगा और दिल मज़बूत बनेगा।                                          ☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner