RAIN &Health

*बरसात और सेहत*                               ‌         ‌                                 ‌      ‌                                    ‌                                            ‌                  बरसात का मौसम अपने साथ ताजगी तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल इंफेक्शन, और  मौसमी बीमारियाँ भी बढ़ जाती हैं।  इसलिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करना बेहद जरूरी होता है।
                                                ‌।                *इस के लिए कुछ घरेलू उपाय*

अश्वगंधा एक शक्तिवर्धक और इम्यून-मॉड्यूलेटिंग औषधि मानी जाती है। इसका सेवन मानसून में करने से शरीर को तनाव से राहत मिलती है और इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की थकावट को दूर करने में मदद करती है।

इसका सेवन डाक्टर सलाह के अनुसार करें।

नीम को  एक शक्तिशाली डिटॉक्सिफायर माना जाता है। मानसून के समय वातावरण में बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में नीम का सेवन करना फायदेमंद होता है।
नीम की चाय या नीम की पत्तियाँ चबाना लाभदायक है।

इसमें निम्बिडिन और निम्बोलाइड जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।

लेमनग्रास सिर्फ एक खुशबूदार पौधा नहीं बल्कि मानसून में उपयोगी इम्यून बूस्टर भी है। इसमें मौजूद सिट्रल नामक यौगिक इम्यून सिस्टम को सक्रिय करने में सहायक होता है।
लेमनग्रास की चाय पीने से वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

गिलोय, जिसे अमृता भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध anti-inflammatory और anti-pyretic बुखार कम करने वालीऔषधि है। यह शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है।
गिलोय का रस या टैबलेट रूप में सेवन मानसून में अत्यंत उपयोगी होता है।

यह वायरल फीवर, फ्लू और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

अदरक में जिंजरोल नामक शक्तिशाली तत्व पाया जाता है, जो इसे anti-inflammatory, antiviral, antibacterial और antioxidant बनाता है। मानसून में इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता  मजबूत होती है

अदरक की चाय, काढ़ा, या कच्चा सेवन इम्यून सिस्टम को ताकत देता है।

इससे सर्दी, खांसी और गले की खराश से बचा जा सकता है।
                                     ‌                                              ☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner