Some Rules of EATING

*भोजन के कुछ नियम*


भोजन करने के नियम जो आपको रोगमुक्त रख‌ सकते हैं

आज के इस भाग दौड़ भरे जीवन में इंसान स्वास्थ्य और भोजन के प्रति लापरवाह है अगर कुछ नियमो का पालन करें तो जीवन में कभी भी स्वास्थ्य खराब नहीं होगा

 कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद चाय अथवा कॉफी पीने की आदत होती हैं। भोजन के बाद चाय कॉफी पीने सेे पेट में एसिडिटी बढ़ती है और खाना हजम होने में दिक्कत आती है।

भोजन करने के तुरंत बाद कोई भी फल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी बढ़ जाती है और गैस की शिकायत हो सकती हैं।

  एक खतरनाक आदत है भोजन करने के बाद धूम्रपान करना। अगर आप खाना खाने के बाद धूम्रपान करते हैं तो यह एक सिगरेट का असर दस गुना बढ़ जाता है। साथ ही कैंसर होने का खतरा भी 50 फीसदी से अधिक हो जाता है।

कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं
खाने के तुरंत बाद नहाने के कारण रक्त का प्रवाह पेट की जगह हाथ और पैर की तरफ अधिक बढ़ जाता हैं। इस कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती हैं।

तले खाद्य पदार्थ, मक्खन, मेवा तथा मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी हो जाने की संभावना होती है जबकि गरम खाना, खीरा, ककड़ी तरबूज, खरबूजा, मूली व मकई खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जुकाम हो जाने की संभावना होती है।

खाने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी या शीतल पेय पीने का प्रचलन है। भोजन के तुरंत बाद पानी या शीतल पेय पीना पेट की कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे जाठराग्नि शांत हो जाती है और आहार का पाचन ठीक से नहीं होता हैं। 
खाना खाते समय हल्का गुनगुना पानी पीना सेहत के लिहाज से सबसे बेहतर हैं।

भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। खाने के बाद तुरंत सोने से खाना ऊपर की और आने से एसिडिटी बढ़ती हैं और पाचन ठीक से नहीं होता हैं।

दोपहर को खाना खाने के बाद भी 20/30 मिनट के लिए बाई करवट लेट सकते हैं 
वहीं रात को खाना खाने के बाद कम से कम 500 कदम घूमेंऔर रात को खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही सोएं।


☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner