Kidney Stone

*पथरी* 
पथरी क्यों बनती है।

शरीर में एसिडिटी बढ़ने से लवण जमा होने लगते हैं और यह धीरे-धीरे जमकर पथरी का रूप ले लेते हैं‌‌ , 

गर्म जलवायु, तेज धूप में अधिक समय बिताना, गर्म प्रकृति के खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन, और पानी की कमी भी मूत्राशय (Bladder) पर गर्मी बढ़ाकर पथरी बनने का कारण बनते हैं।             

समान मात्रा में कलमी शोरा और बड़ी इलायची के दाने मिलाकर चूर्ण बना लें।

मलाई रहित ठंडा दूध और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर, इस चूर्ण के साथ फेंट लें।

इस मिश्रण को सुबह, दोपहर और शाम सेवन करें।

इस उपाय को दो दिन तक अपनाने से मूत्र की जलन, मुँह के छाले और पित्त संबंधी समस्याएँ दूर हो जाएगी 

सर्दी के मौसम में दूध में गुनगुना पानी मिलाकर लें।

 गाय का दूध के साथ सात दिन तक गोखरू पंचांग का सेवन करने से पथरी धीरे-धीरे टूटकर बाहर निकल जाती है।

यदि मूत्र के साथ खून आ रहा हो  तो गोखरू चूर्ण को दूध में उबालकर मिश्री के साथ पीना फायदेमंद होता है।

एक गिलास अनन्नास का रस में 1 चम्मच मिश्री मिलाकर भोजन से पहले सेवन करें।

यह मूत्र मार्ग को साफ करता है और पेशाब से जुड़ी समस्याओं में आराम दिलाता है।

नारियल पानी पथरी को घोलने और मूत्र मार्ग से बाहर निकालने में सहायक होता है।

नियमित रूप से नारियल पानी पीने से पथरी में लाभ होता है।

तुलसी के बीज, हिमजीरा और दानेदार शक्कर को दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से मूत्र पथरी गलकर निकल जाती है।

खूब पानी पिएं – प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीने से मूत्र साफ रहता है।                  ।                                हरी सब्जियाँ अधिक खाएँ – मूली, करेला, पालक, परवल, तोरई लाभकारी हैं।                       कपालभाति प्राणायाम करें – यह किडनी को शुद्ध करने में सहायक होता है।   
 मेहंदी की छाल उबालकर पीने से पथरी घुल जाती है।
बथुआ की सब्जी का सेवन करें।                                           आंवला चूर्ण को मूली के साथ खाने से पथरी बाहर निकलती है।
 सहजन की सब्जी खाने से गुर्दे की पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है।

*ध्यान रहे*

हरी मिर्च, बिना दूध कीचाय, चॉकलेट, अंगूर, बीन्स, अधिक नमक, एंटासिड, विटामिन D सप्लीमेंट कम लें।
 तेल, घी, लाल मिर्च, हींग, मसालेदार भोजन न खाएँ।
  चाय, कॉफी, सोडा न पिएँ।

 अगर इन उपायों का असर नहीं हो रहा हो तो डाक्टर से सलाह लें                 ☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner