SLEEP

*नींद*



शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर नींद लेना  जरूरी है। क्योंकि हम नींद पूरी करने के लिए नहीं सोते बल्कि नींद के वक्त हमारा शरीर रिपेयर होता है।
 हालांकि कई बार लोगों को नींद नहीं आने की समस्या होने लगती है।

कई बार  ऐसा होता है कि बिस्तर पर लेटे रहने के बाद भी नींद नहीं आती है। करवटे बदलते रहते हैं

 रात में समय पर नींद पूरी नहीं होती तो इससे अगले दिन असर पड़ता है। थकान, कमजोरी और एनर्जी में कमी रहती है। नींद पूरी न होने के कारण शरीर में ताजगी नहींआती 

 कुछ ऐसे तरीके जिससे । जिससे आपको मिनटों में जल्दी नींद आ जाएगी।

इस तरीके को अपनाने के  लिए आपको फेस की मसल्स को रिलेक्स देना होगा। कंधों को नीचे करें और तनाव को भूल जाएं। अपने दोनों हाथों को बगल में लगाएं और गहरी सांस छोड़ते हुए सीने को रिलेक्स दें। अपने पैरों, जांघों और पिंडलियों को आराम दें। किसी शांत जगह की मन में कल्पना करें और उसे देखें। धीरे-धीरे आपको नींद आने लगेगी। इस तरह आप पूरी रात रिलेक्स होकर सो पाएंगे।

नींद आने के लिए सांस से जुड़ी कुछ तरकीबें भी काम आती है। इससे मांसपेशियों को आराम देने की कोशिश की जाती है। इसके लिए दोनों होठों को सीटी बजाने वाली मुद्रा में लाकर सांस छोड़ें। अब मुंह बंद कर लें और नाक से सांस लें। मुंह से सांस लेते वक्त 4 तक गिनें और फिर 7 सेकंड के लिए सांस रोककर रखें। इस तरह सांस लेने के 7 से 8 चक्र को पूरा करें। इससे मन शांत होगा और आपको अच्छी नींद आएगी

इसे नींद आने का सबसे आसान और अच्छा तरीका माना जाता है इससे तनाव कम होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसके लिए अपनी आईब्रोज को 5 सेकंड के लिए जितना हो ऊपर ले जाएं और मसल्स को रिलेक्स दें। इससे माथे पर हल्का तनाव होगा। 5 सेकंड सांस रोकें और फिर आराम दें। अपनी आंख और गर्दन की मसल्स को रिलेक्स दें। इस तरह आपको 1-2 मिनट के अंदर ही नींद आ जाएगी।

☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner