Patharchatta
*पत्थरचट्टा*
पत्थरचट्टा एक चमत्कारिक पौधा हैं।
इसका उपयोग कई तरह की बिमारियों में किया जाता हैं।
पत्थरचट्टा गुर्दे की पथरी को घोलने में मदद करता हैं, खासकर कैल्शियम ऑक्सालेट से बनी पथरी को। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर से पथरी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
पथरचट्टा के पौधे में विटामिन और खनिज होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।व एसिडिटी और सीने में जलन जैसी पाचन समस्याओं में भी मदद करता हैं।
पथरचट्टा के पौधे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करके बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं
इसमें विटामिन और खनिज होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते है और बालों को भी मजबूत, स्वस्थ व चमकदार बनाते हैं।
यह पौधा रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह के लक्षणों को कम करने में मदद करता हैं।
पत्थरचट्टा के रस में कैलोरी कम होती हैं यह वजन घटानेे में मदद करता हैं।
पत्थरचट्टा लीवर को साफ और उसके कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।
पत्थरचट्टा के पत्तों का लेप घाव और चोटों पर लगाने से जल्दी ठीक होते हैं।
पत्थरचट्टा खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं में मदद करता हैं।
यह दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन और उपचार में मदद करता हैं।
पत्थरचट्टा के पत्तों को उबालकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। स्वाद अच्छा नहीं लगता हैं तो आप काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसका जूस या लेप बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं।
☯️
Comments
Post a Comment