MANGO
*आम*
गर्मी का सीजन शुरू हो गया है यानी आम का सीजन शुरू होगया
आम एक फल ही नहीं बल्कि औषधि भी है
पके आम को गर्म राख में भूनकर खाने से सुखी खासी ख़त्म हो जाती है।
आम के रस में एक चुटकी सेंधा नमक तथा थोड़ी सी चीनी मिलाकर पिने से भूख बढती है।
एक गिलास देसी गाय का दूध में एक कप आम का रस मिलाएं उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित रूप से सुबह शाम पीने से खून बढ़ता है।
आम की गुठली की गिरी पीसकर मंजन बना कर मंजन करने से दांत और मसूड़ों के रोग दूर हो जाएंगे।
अगर नाक से खून गिरता हो आम की गुठली की गिरी का एक बून्द रस नाक में टपकाए आराम मिलेगा।
आम के पत्तो को जलाकर राख बना लीजिए और जले हुए स्थान पर राख को लगा दे इससे आराम आ जाएगा
आम के फूलों को रगड़ने से हाथ पांव जलन दूर हो जाती है।
एक कटोरी मीठे आम के रस में एक चुटकी सोंठ पाउडर मिलाकर सुबह भूखे पेट पीने से पाचनशक्ति बढती है।
रेशेदार आम कब्जनाशक होते है और सेहत के लिए लाभदायक होते है।
आम के 8 - 10 ताजे पत्ते रोजाना चबाकर खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है।
आम के अंदर की छाल का रस दिन में 40 मिली सुबह शाम पिने से बवासीर, रक्तप्रदर और खुनी दस्त में लाभ मिलता है।
रस रोजाना ताजा होना चाहिए।
☯️
Comments
Post a Comment