Jaggery& Fox Nuts

*फूल मखाने और गुड़*



मखाने और गुड़ खाएं, सेहत को चौंकाने वाले फायदे मिलेंगे
 
 मखाना कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। 
गुड़ में भी कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

 मखाना और गुड़ दोनों में ही फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन  को सही करता है। यह कब्ज और  पाचन संबंधी समस्याओं से आराम दिलाता है।

 मखाना कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

 गुड़ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।

 गुड़ में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। मखाना भी ऊर्जा का अच्छा स्रोत है।

 गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है।

 मखाना और गुड़ दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
*कैसे खायें*
 मखाने और गुड़ को एक साथ भूनकर 
 मखाने की खीर बनाकर उसमें गुड़ डाल कर 
 गुड़ और मखाने के लड्डू बना कर
 
मखाना और गुड़ एक पौष्टिक और स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
 इसे अपने भोजन में शामिल करके आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner