Anaemia
*खून की कमी*
कुछ फल होते है जो रक्त बढ़ाने में सहायक होते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं।
इनमें मुख्य रूप से अनार, चुकंदर, सेब, गाजर, अंगूर, और खजूर, शामिल हैं। इनके सेवन सही तरीके से करने से खून की कमी में फायदा होता है
सुबह खाली पेट 1 गिलास अनार का रस पिएं या 1 मध्यम आकार का अनार खाएं।
अनार का रस निकालते समय, छिलकों सहित पीसें, इससे अधिक आयरन मिलता है।
शहद के साथ अनार का रस लेने से, आयरन बढ़ता है।
यदि कब्ज की समस्या हो, तो गुनगुने पानी के साथ अनार रस लें।
खाली पेट ज्यादा मात्रा में, अनार का सेवन एसिडिटी बढ़ा सकता है।
सर्दियों में, अनार का रस पीने के स्थान पर, ताजे अनार के दानों का सेवन अच्छा विकल्प है।
1 गिलास चुकंदर और गाजर का रस, सुबह या दोपहर में पिएं।
चुकंदर को उबालकर या सलाद के रूप में खाएं
चुकंदर और अनार का रस मिलाकर पीने से, रक्त निर्माण तेज होता है।
ध्यान रहे चुकंदर से, पेट में गैस या भारीपन हो सकता है। इसलिए, इसे नींबू और काला नमक मिला कर लें।
बहुत अधिक मात्रा में , चुकंदर लेने से रक्तचाप कम हो सकता है।
सेब को छिलके सहित सेवन करें। क्योंकि, छिलके में अधिक आयरन होता है।
भोजन के बाद सेब या अंगूर खाने से आयरन अवशोषण बेहतर होता है।
सेब ,अनार और खजूर का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।
रातभर 4-5 खजूर और 10-15 किशमिश भिगोकर, सुबह सेवन करें।
दूध में खजूर उबालकर पीने से, तेजी से रक्त निर्माण होता है।
गुड़ और तिल के साथ मिलाकर खाने से, रक्त की वृद्धि दोगुनी होती है।
फलों को सही समय और सही विधि से खाना आवश्यक है।
सुबह ----- अनार, चुकंदर-गाजर का रस, सेब।
दिन में ---- अंगूर, किशमिश। रात में ----- खजूर दूध के साथ।
इन उपायों से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है और खून की गुणवत्ता में सुधार होता है।
☯️
Comments
Post a Comment