Bhang & Benifits

*भांग और फायदे*


*भांग पीने के केवल नुकसान ही नहीं इसे पीने के  फायदे  भी हैं*

होली आए और भांग का जिक्र ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। भारत में भांग का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है 

 भांग का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं में भी किया जाता है।

*भांग के सेवन के फायदे*

भांग में मिलने वाला कैनाबिजोइल  कुछ तरह के सीजर ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कारण मॉलिक्यूल द्वारा जो सिग्नल ब्रेन तक पहुंच सकते हैं उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है।

ऐसे में बीमारी के कारण दिमाग में जो सिग्नल जाते हैं जिनके कारण दौरे पड़ते हैं वो CBD के जरिए ब्लॉक हो जाते हैं। हालांकि, मात्रा और इलाज डॉक्टरी सलाह के हिसाब से ही होना चाहिए।

भांग नसों को रिलैक्स करने का काम कर सकती हैं। अगर बहुत कम मात्रा में ली जाए तो सिरदर्द में फायदेमंद हो सकती है।

 इससे नींद की समस्या भी दूर होती है। नसों के रिलैक्स होने से नींद आने में परेशानी नहीं महसूस होती है।
 हालांकि, सिरदर्द और नींद के लिए भांग का प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए।
 क्योंकि इसकी आदत पड़ सकती है। 

यह आयुर्वेद के हिसाब से है। भांग की पत्तियां डाइजेशन को सुधारने का काम करती है। सुबह उठने के बाद खाली पत्तियों को चबाया भी जा सकता है। इससे पेट की समस्याओं में राहत मिलती है। हालांकि, ये भी कम मात्रा में लिया जाए तो ही अच्छा होगा। ज्यादा मात्रा में इसे लेकर आप तबीयत खराब भी कर सकते हैं।

भांग की मदद से शरीर की सूजन और न्यूरोपैथिक पेन भी कम हो सकता है। भांग शरीर के ग्लाइसीन रिसेप्टर्स पर असर करती है जिससे फर्क पड़ता है।

एंग्जायटी के लिए भी भांग में मौजूद CBD मददगार साबित हो सकती है। जैसा कि पहले बताया गया है ये नर्व्स को शांत करने में मदद करता है। इससे पैनिक डिसऑर्डर, सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर, ओसीडी जैसी समस्याओं में मदद मिल सकती है। डॉक्टरी आदेश पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

कैनाबिस या भांग का ज्यादा मात्रा सेवन करना खतरनाक ही होगा। 

☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner