*लिवर की बीमारियां*
कलौंजी का तेल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे प्रतिरोधकता बढाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। यह तेल के लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है।
हल्दी का उपयोग भोजन में स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। लिवर एकदम दुरूस्त रहेगा।
अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरूस्त रखेगा।
दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।
खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर गुणों का खजाना है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बना देगा।
☯️
Comments
Post a Comment