Pimples
*कील मुहांसे*
एक उम्र के बाद किशोर किशोरियों के चेहरे फुंसियों से भरने लग जाते हैं, जिनमें दर्द होता है ,मवाद आती है तथा सूखने पर यह चेहरे पर भद्दे निशान छोड़ जाते हैं। इसे कील मुंहासे के नाम से जाना जाता है।
इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:
हार्मोनल संतुलन
मानसिक तनाव
कतिपय औषधीयां जैसे :
स्टेरॉइड,गर्भनिरोधक गोलियां, ,पेन किलर्स इत्यादि के प्रयोग से भी मुंहासे बढ़ जाते हैं
इन से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय
जायफल को कच्चे दूध के
साथ घिसकर लेप लगाया जा सकता है।
पपीते के पेस्ट का लेप
लगाया जा सकता है।
पुदीने के रस से भाप लिया जा सकता है।
दालचीनी चूर्ण और शहद का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।
मसूर और उड़द की दाल का लेप कर सकते हैं।
नींबू का रस और ग्लिसरीन का मिश्रण भी लगा सकते हैं।
संतरे के छिलकों को छाया में सुखाकर इनका बारीक कपड़छन चूर्ण तैयार करके पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
☯️
Comments
Post a Comment