Dizziness
*चक्कर आना*
चक्कर आना या सिर घूमना या आंखों के सामने गोल गोल घूमती हुई दिखाई देने वाली स्थिती को चक्कर आना
कहते है
चक्कर क्यों आते हैं क्या कारण हैं।
माइग्रेन होने पर सिरदर्द से चक्कर आ सकते हैं।
चिंता या तनाव भी चक्कर आ सकता है। ऐसे में सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।
लो ब्लड प्रेशर के कारण भी चक्कर आ सकता है। यह आमतौर पर क्यो कि मस्तिष्क में खून उचित मात्रा में नहीं पहुंच पाता है डायबिटीज के मरीजों में विषेश रूप में देखा जाता है
काफी देर से बैठे हो और अचानक से उठो, तो रक्त प्रवाह में तेजी से बदलाव आता है, जिस कारण कभी-कभी चक्कर आ सकते हैं।
तेज गर्मी में, शरीर में पानी की कमी होने पर या फिर थकान होने पर भी चक्कर आ सकते हैं।
चक्कर दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
चक्कर से आराम दिलाने के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद होता है। यह मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्से तक रक्त प्रवाह को दुरुस्त करता है, जिससे चक्कर की समस्या से छुटकारा मिलता है।
चक्कर आने पर आंवले का सेवन लाभदायक होता है आंवले में विटामिन-ए और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा, इससे रक्त संचार भी दुरुस्त रहता है, जिससे चक्कर आने की समस्या से राहत मिलती है।
चक्कर आने पर शहद काफी प्रभावी तरीके असर डालता है ऐसे में शहद का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्राकृतिक शर्करा होती है। शहद ऊर्जा प्रदान करती है। और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
अगर आपको चक्कर आने की समस्या है तो जरूरी है कि आप स्वस्थ खानपान लें। एक स्वस्थ खानपान आपको कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। खाना ऐसा खाएं, जो जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर हो। अपने आहार में आयरन, विटामिन-ए, वो फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ लें।
☯️
Comments
Post a Comment