Apple
*सेब*
सेब एक ऐसा फल है जो आप के शरीर की बहुत सी जरूरते पूरी करके आप को स्वस्थ और फिट रखता है
हर दिन एक सेब खाने से कमर की चर्बी बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
सेब में विटामिन ए व सी, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर बहुतायत में होता है।
जो हमें सेहतमंद बनाते हैं।
सेब में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
लाल सेब में तो सेब की अन्य प्रजातियों की तुलना मे ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
इस वजह से लाल सेब कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और पार्किंसन व अल्जाइमर जैसे मस्तिष्क रोग संबंधी समस्याओं में बहुत लाभकारी रहता है।
लाल सेब में उपस्थित फ्लैवोनॉइड तत्व एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है।
यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
इससे दिमाग की कोशिकाएँ स्वस्थ रहती हैं।
इसमें प्रोटीन एवं विटामिन की संतुलित मात्रा और कैलोरी कम होती है जिससे यह हृदय को स्वस्थ रखने मे संकर्षण होती है।
जो लोग नमक का सेवन कम करते हैं उनके लिए सेब सुरक्षित और लाभकारी है क्योंकि सेब में सोडियम की मात्रा नहीं के बराबर होती है।
☯️
Comments
Post a Comment