Munnka

*मुनक्का*



gharkedoctor
Munnka

मुनक्का का सेवन करने से बदन में ताकत आ कर कमजोरी दूर होती है 
  बच्चों से लेकर बुड्डो तक इस का उपयोग कर सकते हैं

 कब्ज के रोगियों को रात्रि में मुनक्का और सौंफ खाकर सोना चाहिए। कब्ज दूर करने की यह आजमाया हुआ नुस्खा है

सिके हुए मुनक्के में लहसुन मिलाकर खाने  से पेट में रुकी हुई वायु (गैस) बाहर निकल जाती है और कमर के दर्द में लाभ होता है। 


 कब्ज़ की समस्या में शाम के समय 10 /12 मुनक्कों को एक गिलास दूध में उबाल कर  रात को सोते वक्त पीएं और मुनक्के चबा कर खा लें    
ध्यान रह गर्म दूध मुनक्का खाने के बाद पीना है  
 यदि किसी को दस्त होने लगें तो मुनक्के लेना बंद कर दें | 

  अगर भूख लगनी बंद हो जाए तब 10 -12 मुनक्के  सेंधा नमक व कालीमिर्च मिलाकर  धीमी आंच पर पका कर खाने से भूख बढ़ती है | 

  बच्चे यदि बिस्तर  गीला करते हों तो उन्हें 2 मुनक्के बीज निकालकर व उसमें एक-एक काली मिर्च डालकर रात को सोने से पहले  10/15 दिन खिला दे , लाभ होगा |

  मुनक्के में लौह तत्व Iron की मात्रा अधिक होने के कारण यह Haemoglobin खून के लाल कण को बढ़ाता हैै | 

4-5 मुनक्के पानी में भिगोकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं |

☯️

Comments

Popular posts from this blog

Jeera

URINE Problem

Late Night Dinner